विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्लयूएचओ का एक वरिष्ठ प्रतिनिधि मंडल ईरान के दौरे पर है। डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख रिचर्ड ब्रेनेन ने कहा है कि ईरान पूरी ज़िम्मेदारी के साथ कोरोना वायरस की रोकथाम कर रहा है।
रिचर्ड ब्रेनेन ने कोरोना वायरस से पैदा होने वाली स्थिति की समीक्षा करने के लिए पवित्र नगर क़ुम का भी दौरा किया। उन्होंने शनिवार की शाम पवित्र नगर क़ुम के गवर्नर बहराम सरमस्त से मुलाक़ात में कहा कि ईरान में कोरोना वायरस का पहला केस 19 फ़रवरी को दर्ज किया या और इसके फ़ौरन बाद से ही ईरान इस वायरस को फैलने से रोकने की भरपूर कोशिश कर रहा है।
रिचर्ड ब्रेनेन ने तेहरान में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ईरान का स्वास्थ्य मंत्रालय, सही रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उनका कहना था कि ईरान ने कोरोना वायरस के संबंध में सूचना देने और इसकी पहचान के लिए प्रयोग शालाओं और उपचार के संबंध में आश्चर्यजनक प्रगति की है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की घोषणा के अनुसार ईरान में अब तक 1669 लोग कोरोना वायरस से स्वस्थ्य हो चुके हैं।